दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ी; जामताड़ा में होगा ठहराव

Spread the love

झारखंड: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चार प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों के रूट, समय और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पहले की तरह जामताड़ा स्टेशन पर भी रुकेंगी।

05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 8 फेरे होंगे। इसकी वापसी सेवा 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और कुल 8 फेरे पूरे करेगी।

इसी तरह 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल 5 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। इस ट्रेन के कुल 13 फेरे होंगे। इसकी वापसी सेवा 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी और कुल 13 फेरे पूरे करेगी।

रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।