धनबाद: बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

धनबाद: बरोरा इलाके में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में गैरेज पहुंचे खान के भाई सहम समेत तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक महिला और एक अन्य पुरुष भी शामिल हैं। घटना के बाद तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की चिकित्सकीय स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सिटी एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

घटना को गैंगवार से जोड़कर भी चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में वारदात को गैंगवार बताना फिलहाल जल्दबाजी होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।