सरायकेला: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Spread the love

सरायकेला: ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय से छिनतई के आरोप में आदित्यपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 और 22 सितंबर 2026 को गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास का है। आरोप है कि युवकों ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह पर सामान की डिलीवरी के लिए बुलाया और बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुरकुरे, चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम सहित अन्य सामान का ऑर्डर किया था। डिलीवरी के दौरान उन्होंने डिलीवरी बॉय का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी छीन लिया। घटना के संबंध में ब्लिंकिट कर्मचारी ने 23 सितंबर को आदित्यपुर थाना में तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज गोराई, पिता घासीराम गोराई और सूरज गोराई, पिता नारायण गोराई को गिरफ्तार किया। दोनों सतवहनी-धीराजगंज क्षेत्र में शानबाबू मैदान के पास अशोक सिंह के घर में किराए पर रह रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से डिलीवरी बॉय से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल बादल गोराई और करण राणा की तलाश जारी है।