गिरिडीह में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चेतलाल साव के रूप में हुई है, जो जमुआटन के निवासी थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पिकअप वैन की टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चेतलाल साव बाइक से मधुबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिरकी पेट्रोल पंप के पास डुमरी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, वाहन जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।