जमशेदपुर : गुरु अर्जन देव जी की 401वीं शहादत को समर्पित छबील का आयोजन सोनारी राम मंदिर चौक पर सोनारी गुरुद्वारा संस्थापक सदस्य कमेटी के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान राहगीरों के बीच ठंडा शर्बत और चना प्रसाद वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।


कार्यक्रम में स्थानीय सिख समाज एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता तथा समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भी पहुंचे और संगत के साथ सेवा की।
कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व बाबा जी द्वारा समस्त जीवों के कल्याण के लिए अरदास की गई।
गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके त्याग और बलिदान को नमन किया तथा आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

