कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान के कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय पर हमला कर दिया और वहां रखी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। यह घटना उनके हाल ही में गिरफ्तारी के बाद हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।


सूत्रों के अनुसार, कार्यालय के अंदर राहत सामग्री भी बरामद हुई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जरूरतमंदों के लिए आने वाली राहत सामग्री का गलत इस्तेमाल या रोका जा रहा था। इसी आरोप के बाद भीड़ ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और हंगामा किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि राहत सामग्री से जुड़ा पूरा मामला क्या है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

