गढ़वा: चिनिया थाना दिवस में जमीन विवाद के 12 मामले पहुंचे, दो का मौके पर हुआ निष्पादन

Spread the love

गढ़वा: चिनिया थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में जमीन विवाद से जुड़े 12 मामले सुनवाई के लिए पहुंचे। थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह और अंचल निरीक्षक चंदन कुमार की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान छह आवेदक उपस्थित हुए, जबकि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

सुनवाई के दौरान चार मामलों में संबंधित पक्षों को अगली थाना दिवस की तिथि पर उपस्थित होकर अपनी बात रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, छह आवेदक सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेज और अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

थाना दिवस में चिनिया, सिगसिगा, डोल, रनपुरा समेत आसपास के अन्य गांवों से जमीन विवाद से संबंधित मामले पहुंचे थे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामलों के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

मौके पर अंचल निरीक्षक चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार गुप्ता, एएसआई कासिद हुसैन, बबन टुंडु, संतोष कुमार यादव, ओमप्रकाश सहित संबंधित पक्षों के लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस के माध्यम से जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर आपसी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।