जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र निवासी पुष्पा राज साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके एक्सिस बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹3,99,891.65 की निकासी कर ली। घटना 27 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।


पुष्पा राज के मोबाइल पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने लगे। इसके बाद उन्होंने बैंक खाते की जानकारी जांची, तो सात ट्रांजैक्शन के जरिए करीब चार लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को दी गई शिकायत में पुष्पा राज ने बताया कि उन्हें न तो संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी थी और न ही किसी OTP की जानकारी उन्होंने साझा की थी। रकम ट्रांसफर होने के बाद संबंधित चैट और अन्य जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
मामले में बिष्टुपुर साइबर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सातों ट्रांजैक्शन के बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि रकम किन खातों में पहुंची और इस साइबर ठगी में कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा सके।

