जमशेदपुर: टेल्को से 15 वर्षीय छात्र हुजैफा खान लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की

Spread the love

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर ए रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हुजैफा खान के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के घर नहीं लौटने के बाद परिजन परेशान हैं। परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है और लोगों से भी छात्र की तलाश में मदद करने की अपील की है।

परिजनों के अनुसार, हुजैफा को आखिरी बार रात करीब 9 बजे घर के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों के साथ परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

हुजैफा खान की उम्र 15 वर्ष है और वह टेल्को उर्दू हाई स्कूल का छात्र है। उसके अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को हुजैफा कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो बिना देरी पुलिस या परिवार को सूचित करें।

संपर्क नंबर:
📞 9264261411
📞 9546244079

परिजनों को उम्मीद है कि लोगों की मदद और पुलिस की कार्रवाई से छात्र को जल्द खोज लिया जाएगा।