जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने लॉन्च किया ‘Johar Police’ WhatsApp Chatbot, घर बैठे मिलेंगी 10 सेवाएं

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों के लिए ‘Johar Police’ WhatsApp Chatbot सेवा शुरू की है। अब पुलिस से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं के लिए लोगों को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल से WhatsApp के जरिए शिकायत, वेरिफिकेशन और आवेदन की स्थिति समेत कई जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी।

इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को WhatsApp पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ “Hi” भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिलेगी। पुलिस की ओर से जारी QR Code को स्कैन करके भी इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।

चैटबॉट में Lost Mobile, Cybercrime, Traffic और Challan, Passport Verification, Character Certificate, Police Verification, Application Status, Nearby Police Station, Women’s Safety तथा Senior Citizens और Grievances जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य आम लोगों के लिए पुलिस सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाना है। आवेदन या शिकायत की स्थिति जैसी छोटी-छोटी जानकारियों के लिए लोगों को बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के लोगों से ‘Johar Police’ चैटबॉट का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि WhatsApp आधारित इस सुविधा से पुलिस और जनता के बीच संवाद और सेवाओं तक पहुंच को और आसान बनाया जा सकेगा।