जमशेदपुर: ISKCON मंदिर परिसर में मारपीट और धमकी का आरोप, गोलमुरी थाने में शिकायत

Spread the love

जमशेदपुर: गोलमुरी के केबल टाउन स्थित ISKCON Jamshedpur मंदिर परिसर में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मंदिर के General Manager Tusta Gopal Das उर्फ Tushar Kumar Sahoo ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में P. D. Patel, Sumit Jha, Sumanto Das, Narayan Agarwal, P. K. Dan, Chandi Jana, Kamal Pradhan और S. N. Das को नामजद किया गया है।

शिकायत के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को Tusta Gopal Das मंदिर परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान नामजद लोगों पर उनके और अन्य भक्तों के साथ दुर्व्यवहार तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के दौरान मंदिर परिसर में हंगामा हुआ और उनके साथ गाली-गलौज की गई। उन्हें बार-बार मंदिर परिसर से चले जाने के लिए भी कहा गया।

शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए गंभीर नुकसान पहुंचाए जाने की संभावना की बात कही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

शिकायत में बताया गया है कि घटना के समय मंदिर परिसर में कई भक्त और अन्य लोग मौजूद थे, जो प्रत्यक्षदर्शी हो सकते हैं। मंदिर परिसर में CCTV कैमरे भी लगे होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।