जमशेदपुर: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने सत्र 2026-27 के जमशेदपुर अंडर-14 ओपन ट्रायल के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी कर दी है। खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन और डिजिटल कॉपी जमा करने की प्रक्रिया 24, 25, 26 और 28 सितंबर 2026 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित JSCA कार्यालय में होगी।


अंडर-14 बालक वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच हुआ है। खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर स्वयं उपस्थित होकर सभी जरूरी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
सत्यापन के दौरान डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों के स्कूल शैक्षणिक रिकॉर्ड या रिपोर्ट कार्ड (2023-24, 2024-25 और 2025-26), PVC पहचान पत्र, अपडेटेड हिस्ट्री, वर्तमान सत्र का स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट और माता या पिता का वोटर आईडी कार्ड मूल रूप में लाना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा सभी दस्तावेजों की स्पष्ट डिजिटल कॉपी पेन ड्राइव में भी जमा करनी होगी। ये कॉपियां पूरी तरह स्कैन की हुई या साफ फोटो के रूप में और केवल PDF या JPG फॉर्मेट में स्वीकार की जाएंगी।
JSCA ने स्पष्ट किया है कि WhatsApp, ई-मेल या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खिलाड़ियों को स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज और डिजिटल कॉपी वाली पेन ड्राइव जमा करनी होगी। दस्तावेजों में गड़बड़ी, जानकारी में असमानता या जरूरी कागजात अधूरे पाए जाने पर खिलाड़ी को ट्रायल प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

