कोलकाता : बिधाननगर के पूर्व मेयर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी के बाद भी उनके व्यवहार और रुख में कोई नरमी नहीं दिखी है। पुलिस सूत्रों और सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान भी उनका रवैया पहले जैसा ही बना रहा, जिससे राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।


जानकारी के अनुसार, सब्यसाची दत्ता को एक व्यापारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वर्ष 2018 में एक व्यवसायी से पैसे की वसूली और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। वहीं, राजनीतिक स्तर पर इस गिरफ्तारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं.

