मस्कट : ओमान के तट के पास खाड़ी-ए-ओमान में तेल टैंकर एमटी मारिवेक्स (MT Marivex) में आग लगने के बाद बड़ा समुद्री बचाव अभियान चलाया गया। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


बताया गया कि पलाऊ ध्वज वाले इस टैंकर में आग लगने के बाद आपात स्थिति पैदा हो गई थी। भारतीय और ओमानी एजेंसियों की मदद से सभी नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच इस हादसे ने समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

