रामगढ़: देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, नेमरा में ग्रामीणों ने जताया विरोध

Spread the love

रामगढ़: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्र महतो ने सोमवार को रामगढ़ में “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” शुरू की। यात्रा की शुरुआत नेमरा स्थित लुकैया टांड़ से हुई, जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पैतृक गांव है। यात्रा शुरू होने से पहले ही गांव में विरोध की स्थिति बन गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हेमंत सोरेन उनके गांव के मुखिया हैं और गांव में उनका पुतला जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आयोजकों की ओर से बताया गया कि यात्रा का उद्देश्य केवल पैदल मार्च करना है और पुतला दहन का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुतला दहन जैसे किसी कार्यक्रम को लेकर ग्रामसभा को जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गांव का माहौल खराब करने या विवाद पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यात्रा को लेकर नेमरा गांव में ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति शांतिपूर्ण आंदोलन से नहीं, बल्कि गांव में किसी तरह के विवाद या पुतला दहन की कोशिश से है।

फिलहाल यात्रा को लेकर नेमरा में माहौल गर्म है और ग्रामीण अपनी मांग पर कायम हैं।