सिमडेगा: वाहन जांच अभियान में 45 वाहनों की जांच, नियम उल्लंघन पर ₹1.25 लाख का चालान

Spread the love

सिमडेगा: उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम के समीप परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 45 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1.25 लाख रुपये का चालान किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात साथ रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया।

परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर चलें।