तरैया: युवती से छेड़खानी के प्रयास और मारपीट का आरोप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

तरैया: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़खानी के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती के आवेदन के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी के अनुसार, 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे महुली गांव की युवती दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विकास ठाकुर ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। बताया गया है कि उस समय विशाल सहनी और गंगोई गांव निवासी अनूप कुमार सिंह भी उसके साथ मौजूद थे।

युवती का आरोप है कि तीनों उसे धक्का देकर सुनसान जगह की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर विकास ठाकुर ने कथित तौर पर हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किया।

शिकायत को लेकर युवती विकास ठाकुर की मां सरोज देवी के पास पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले में विकास ठाकुर, सरोज देवी, विशाल सहनी और अनूप कुमार सिंह को नामजद किया है। पुलिस घटना से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।