IPL 2027 तक टीम इंडिया का शेड्यूल तैयार, 51 इंटरनेशनल मैचों का होगा तगड़ा मुकाबला

Spread the love

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम का 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप तक का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम तय हो गया है। इस दौरान टीम इंडिया को कुल 51 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज शामिल होंगी। यह पूरा शेड्यूल अगले दो सालों में बेहद व्यस्त रहने वाला है, जिसमें भारत घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज खेलेगा।शेड्यूल के अनुसार, भारत को अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ कई सीरीज खेलनी हैं। 2026 की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की शुरुआत होगी, जिसके बाद लगातार विभिन्न देशों के दौरे और घरेलू सीरीज जारी रहेंगी।

इसके अलावा भारत का घरेलू सीजन भी काफी व्यस्त रहेगा, जहां वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह लगातार मैचों का शेड्यूल टीम इंडिया की गहराई और खिलाड़ियों की फिटनेस की बड़ी परीक्षा साबित होगा।