पटना : बिहार में 3662 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड फंड से पेंशन भुगतान के लिए राशि निकाले जाने को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और सरकार से पूछा है कि क्या राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है।


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नियमित बजट से पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भुगतान करने में असमर्थ दिख रही है, इसलिए इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर देने के लिए जरूरी प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। वहीं विपक्ष का कहना है कि लगातार फंड दबाव और देरी से भुगतान राज्य की वित्तीय सेहत को कमजोर दिखाता है।

