हजारीबाग में 28 दिसंबर को 43 झारखंड आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

हजारीबाग: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन 28 दिसंबर को जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को जिला एवं प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता के साथ हुई वार्ता के बाद इस पर सहमति जताई है।

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में गणेश कुमार वर्मा, अंगेश कुमार शर्मा, सुंदरी देवी, जयप्रकाश नारायण, कैलाश राम और महेश बेदिया समेत कुल 43 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अन्य चिन्हित आंदोलनकारियों को उनके संबंधित प्रखंडों में सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना संख्या 4598, दिनांक 2 दिसंबर 2025 के तहत हजारीबाग जिले के कुल 671 आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी गई थी। सूची उपलब्ध होने के बावजूद सम्मान समारोह आयोजित नहीं किए जाने पर मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता लगातार प्रशासन से संपर्क कर रहे थे। उन्होंने पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग उठाई थी।

प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित करने पर सहमति मिलने के बाद झारखंड आंदोलनकारियों में खुशी का माहौल