जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में दर्ज तीन आपराधिक मामलों के प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार (34 वर्ष) के धनबाद स्थित आवास पर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार का तामिला किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2026 को की गई।


अभियुक्त प्रिंस खान, पिता नासिर खान, कमर मखदुमी रोड, बासेपुर, थाना बैंक मोड़, जिला धनबाद का निवासी है। पुलिस पदाधिकारी सअनि सोयनाथ सिंह मुंडा सशस्त्र बल के साथ उसके आवास पर पहुंचे। इस दौरान पु.अ.नि. अक्षय कुमार एवं सूरज प्रसाद ने न्यायालय के आदेश के अनुसार उसके घर पर इश्तहार चिपकाया।
पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान के विरुद्ध सीतारामडेरा थाना में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 135/2025, दिनांक 10 अक्टूबर 2025, के तहत बीएनएस की धारा 118(1), 118(2), 109 एवं 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 शामिल है। वहीं, कांड संख्या 131/2025, दिनांक 4 अक्टूबर 2025, में बीएनएस की धारा 308(4) और कांड संख्या 147/2025, दिनांक 3 नवंबर 2025, में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 एवं 35 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत अभियुक्त के आवास पर इश्तहार चिपकाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

