हरिद्वार में हुआ योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, विदाई देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्र

Spread the love

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अंतिम परिक्रमा कर नमन किया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। सावित्री देवी को उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा शनिवार सुबह करीब 8:50 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से शुरू हुई और लगभग 11:40 बजे हरिद्वार के चंडी घाट पहुंची। रास्ते में लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान भगवद्गीता का पाठ भी किया जाता रहा।

अंतिम संस्कार में 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत सहित संत समाज के लोग शामिल हुए। योग गुरु स्वामी रामदेव, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं। भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने भी श्रद्धांजलि दी।

परिवार की परंपरा के अनुसार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना जता