जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र से 49 वर्षीय मुख्तार अहमद पिछले 10 दिनों से लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के अनुसार, मुख्तार अहमद सुंदरनगर में हेल्थ प्वाइंट मल्टी जिम के पास रहते हैं।


परिजनों ने बताया कि उनके लापता होने के बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
इस हुलिए में थे मुख्तार अहमद
मुख्तार अहमद की लंबाई करीब 5 फीट है और उनके बाल काले हैं। लापता होने के समय उन्होंने नीली लुंगी और भूरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह नंगे पैर थे।
परिवार के अनुसार, मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है और उनकी तलाश जारी है।
जानकारी मिलने पर तुरंत करें संपर्क
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मुख्तार अहमद कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो परिवार को तुरंत 87096 949 पर सूचना दें।
परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद से मुख्तार अहमद का जल्द पता लगाया जा सकेगा।

