बिहार में बड़ा ऐलान: 10 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन, किसान सभा का सरकार के खिलाफ मोर्चा

Spread the love

पटना : ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) के बिहार राज्य सम्मेलन में बड़ा फैसला लिया गया है। संगठन ने घोषणा की है कि किसानों की समस्याओं और सरकार की नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को पूरे बिहार में “जेल भरो आंदोलन” चलाया जाएगा। इस आंदोलन के लिए सभी जिलों में व्यापक तैयारी करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह निर्णय मोतिहारी में आयोजित 38वें बिहार राज्य सम्मेलन में लिया गया, जिसमें 30 जिलों से आए 315 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में किसानों की आय, खेती की लागत, सिंचाई, फसल के उचित दाम और कर्ज जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई और इन्हीं मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का फैसला किया गया।

सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान बढ़ाने और गांव-गांव तक आंदोलन फैलाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नई राज्य परिषद का गठन कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि किसानों की मांगों को लेकर राज्यभर में आंदोलन को प्रभावी रूप दिया जा सके।