राज्यसभा नामांकन पर बड़ा अपडेट, परिमल नाथवानी का पर्चा होल्ड, जांच में फंसा मामला

Spread the love

रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उद्योगपति और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है। चुनाव अधिकारियों ने नामांकन में दर्ज कुछ आपत्तियों के बाद यह फैसला लिया है, जिसके चलते उनकी उम्मीदवारी की वैधता पर अस्थायी रूप से सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर तीन अलग-अलग आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन आपत्तियों की जांच निर्वाचन अधिकारी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि उनका नामांकन स्वीकार किया जाएगा या नहीं। इस प्रक्रिया के चलते चुनावी समीकरणों में फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।बताया जा रहा है कि झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला पहले से ही दिलचस्प बना हुआ है। ऐसे में नाथवानी के नामांकन पर आए इस फैसले ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की अंतिम जांच और निर्णय पर टिकी हैं.