कांग्रेसियों ने मनाई राहुल गांधी का जन्मदिन, दीर्घायु होने की कामना की

Spread the love

Saraikela:- सरायकेला खरसावां जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार की शाम इमली चौक स्थित अस्थायी कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेता और युवराज राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस मौके पर गरीबों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया और उनकी दीर्घायु होने की कामना की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश सचिव राणा सिंह मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि राहुल गांघी ही बेहतर भारत के भविष्य हैं, भारत की जनता आज नहीं तो कल उन्हें मौका अवश्य देगी. जन्मदिन कार्यक्रम रिजवान खान अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जिला महासचिव सरायकेला के नेतृत्व में मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव कमल नयन सिंह, जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार, राम विचार राय आदि मौजूद रहे. इधर सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय में भी संविधान के रक्षक, जाति जनगणना के नायक, न्याय के योद्धा, देश के जनप्रिय नेता,नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी का जन्मदिन केक काटकर बच्चों के बीच बनाया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रंजीत पासवान एवम अनय गणमान्य लोग उपस्थित थे.