लोहरदगा: मिशन चौक स्थित श्री राम दरबार मंदिर न्यास की ओर से प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजमोहन राम ने ₹1 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के भक्त हैं और राम काज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी मंदिर निर्माण सहित अन्य कार्यों में सहयोग के लिए तैयार रहने की बात कही।


राजमोहन राम ने कहा कि सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनके सहयोग पर श्री राम दरबार मंदिर न्यास के सदस्यों ने आभार जताया। न्यास के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं और समाज के लोगों का सहयोग धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता को भी दर्शाता है।
न्यास की ओर से कहा गया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ेगा और भविष्य में यह क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन सकता है। इस अवसर पर न्यास की ओर से राजमोहन राम के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम और जय जय सियाराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। मौके पर दीपक जायसवाल बंटू, पंकज जायसवाल पप्पू, मनोज कुमार गुप्ता, बिनय अग्रवाल, रितेश कुमार, मुकेश दूबे, गौतम देव, सुनील जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

