जमशेदपुर: टाटा स्टील ने मनीष गर्ग को नया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO-IL-1) नियुक्त किया है। वह नवंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। मनीष गर्ग वर्तमान CIO जयंत बनर्जी की जगह लेंगे, जो टाटा समूह में 33 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। फिलहाल मनीष गर्ग CIO (Dignet IL-2) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मनीष गर्ग जमशेदपुर कार्यालय से कामकाज संभालेंगे और सीधे कंपनी के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे। इस नियुक्ति की जानकारी खुद CEO टीवी नरेंद्रन ने दी।
मनीष गर्ग पिछले 29 वर्षों से टाटा समूह का हिस्सा हैं। टाटा स्टील से पहले वह TCS में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने SGSITS इंदौर, IIT कानपुर और IIT दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा हासिल की है।
कंपनी के CEO टीवी नरेंद्रन ने जयंत बनर्जी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जयंत बनर्जी ने टाटा स्टील के “One IT” मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सोच और अनुभव

